Breaking

MP Loksabha Election Phase-2: दोपहर 1 बजे तक 38.96% वोटिंग, जानें कहां-कितनी वोटिंग

|

मां शारदा के दरबार मैहर पहुंचे दरबार न्यूज़ के संपादक धर्मवीर पांडेय

|

सांप काटने से कैसे बच सकती है आपकी जान जानिए उपाय

|

आखिर क्यों फस्ती जा रही है नकुलनाथ की सीट

|

आखिर क्यों रोज 25 किलोमीटर पैदल चलेंगे दिग्विजय सिंह

|

हो जाएं सावधान कहीं आपके घर में भी ना घुस जाइए लुटेरा

|

कांग्रेस नेता ने दिया भड़काऊ भाषण बोला कोई वोट काटे तो उसका हाथ ही काट दो

|

पहले भोपाल की शान थी यह घड़ी इसके बारे में जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

|

भोपाल में बढ़ता जा रहा है कुत्तों का आतंक

|

होली भाई दूज के लिए जानिए कब है शुभ मुहूर्त

|

वरुण गांधी को टिकट न मिलने पर क्या बोले यूपी बीजेपी अध्यक्ष

|

मध्य प्रदेश में स्टार प्रचारक की लिस्ट हुई जारी जानिए किस-किस को मिला मौका

|

पीएम मोदी एमपी में कर सकते हैं रोड शो , वही कल छिंदवाड़ा जाएंगे गृहमंत्री अमित शाह

|

ज्योतिरादित्य सिंधिया के गड़ में इस बार कौन मार सकता है बाजी

|

डायबिटीज मरीज को इसका सेवन करने से छूमंतर हो जाएगा आपका डायबिटीज

|

ऐसा क्या देखा कि कर की डिग्गी खोलते ही उड़े पुलिस के होश

|

लोकसभा चुनाव में उज्जैन से क्या हिसाब किताब हो पाएगा बराबर

|

महाकाल मंदिर में लगी भीषण आग , डॉक्टर यादव ने दिए जांच के आदेश

|

रामायण के राम भी अब चुनावी मैदान में , जानिए कहा से लड़ रहे है चुनाव

|

500 साल बाद रामलला ने खेली होली

|

Post By : Darbaar News
Author : Dharamveer Pandey Views 48
'

भोपाल में बढ़ता जा रहा है कुत्तों का आतंक

भोपाल में बढ़ता जा रहा है कुत्तों का आतंक

कुत्तों का आतंक गर्मी बढने के साथ बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को जेपी अस्पताल में 205 मरीज कुत्ते के काटने के चलते एंटी रैबीज इंजेक्शन लगवाने के लिए पहुंचे। जिसके चलते लाइन इतनी लंबी थी कि लोग सीढ़ी तक पर खड़े थे। कटारा से आए रङ्क्षवद्र ने बताया कि उनके 8 साल के बच्चे को आवारा कुत्ते ने काट लिया। इंजेक्शन लगवाने के लिए डेढ़ घंटे लाइन में लगना पड़ा। अभी दो इंजेक्शन और लगना है। इनमें 40 फीसदी बच्चे थे। हमीदिया में भी 40 लोग एंटी रैबीज इंजेक्शन लगवाने के लिए पहुंचे।

 

टीका तीन वर्ष तक कारगर

 

जेपी के सिविल सर्जन डॉ. राकेश श्रीवास्तव ने बताया कि कुत्ता काटने के तुरंत बाद ही पीडित को एंटी रैबीज इंजेक्शन लगवा लेना चाहिए। अगर किसी कारण नहीं लगवा पाए तो 72 घंटे में हर हाल में लगवा लें, अन्यथा संक्रमण फैल जाता है। एक टीका तीन वर्ष तक काम करता है। कुत्ता काटने पर झाड़ फूंक के चक्कर में कतई न पड़ें।

 

भीड़ देखकर लगाया अतिरिक्त स्टाफ

 

जेपी अस्पताल में सुबह 10 बजे के करीब कुत्ते काटने के चलते आने वालों की संख्या बढने लगी थी। एक घंटे बाद स्थिति यह थी मरीजों की कतार इतनी लंबी हो गई कि लोगों लाइन में बने रहने के लिए सीढ़ी पर खड़े होने शुरू हो गए। इसकी सूचना मिलते ही प्रबंधन हरकत में आ गया। डॉ. श्रीवास्तव ने बताया कि लंबी लाइन को देखते हुए तत्काल इंजेक्शन लगाने के लिए अतिरिक्त स्टाफ की ड्यूटी लगा दी
गई थी।

 

हर साल के साथ बढ़ रहीं घटनाएं सिर्फ आंकड़े में हो रही रोकथाम

 

शहर में कुत्तों का आतंक कम होने की बजाय साल दर साल बढ़ता जा रहा है। नगर निगम कुत्तों का आतंक कम करने के आंकड़े हर साल नगर परिषद की बैठक में पेश करता है। पिछले 5 साल में हैदराबाद की प्राइवेट एनजीओ को ठेका देने की दर में लगातार इजाफा हुआ है। शहर में आवारा कुत्तों की संख्या भी बढ़ गई है। एजेंसी का दावा है कि प्रतिदिन कुत्तों की नसबंदी हो रही है, लेकिन हकीकत में

 

घायलों की संख्या बढ़ती जा रही है।

 

निगमायुक्त और महापौर से बार बार निवेदन करने के बावजूद इस मामले की जांच नहीं कराई जा रही है। कुत्ते पकडने के नाम पर हर साल करोड़ों रुपए का टेंडर घोटाला हो रहा है। शहर की जनता कुत्तों का शिकार हो रही है। सीएम की नाराजगी के बावजूद एनजीओ को बचाया जा रहा है।


• शाबिस्ता जकी, नेता प्रतिपक्ष, नगर निगम


आवारा कुत्तों को पकड़कर इनकी रोकथाम कराने का काम निजी एनजीओ के माध्यम से चल रहा है। अपर आयुक्त सहित अन्य अधिकारियों को मौके पर जाकर औचक
निरीक्षण करने कहा गया है।


- हरेंद्र नारायण, आयुक्त, नगर निगम

User Comments

Leave a comment