Breaking

MP Loksabha Election Phase-2: दोपहर 1 बजे तक 38.96% वोटिंग, जानें कहां-कितनी वोटिंग

|

मां शारदा के दरबार मैहर पहुंचे दरबार न्यूज़ के संपादक धर्मवीर पांडेय

|

सांप काटने से कैसे बच सकती है आपकी जान जानिए उपाय

|

आखिर क्यों फस्ती जा रही है नकुलनाथ की सीट

|

आखिर क्यों रोज 25 किलोमीटर पैदल चलेंगे दिग्विजय सिंह

|

हो जाएं सावधान कहीं आपके घर में भी ना घुस जाइए लुटेरा

|

कांग्रेस नेता ने दिया भड़काऊ भाषण बोला कोई वोट काटे तो उसका हाथ ही काट दो

|

पहले भोपाल की शान थी यह घड़ी इसके बारे में जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

|

भोपाल में बढ़ता जा रहा है कुत्तों का आतंक

|

होली भाई दूज के लिए जानिए कब है शुभ मुहूर्त

|

वरुण गांधी को टिकट न मिलने पर क्या बोले यूपी बीजेपी अध्यक्ष

|

मध्य प्रदेश में स्टार प्रचारक की लिस्ट हुई जारी जानिए किस-किस को मिला मौका

|

पीएम मोदी एमपी में कर सकते हैं रोड शो , वही कल छिंदवाड़ा जाएंगे गृहमंत्री अमित शाह

|

ज्योतिरादित्य सिंधिया के गड़ में इस बार कौन मार सकता है बाजी

|

डायबिटीज मरीज को इसका सेवन करने से छूमंतर हो जाएगा आपका डायबिटीज

|

ऐसा क्या देखा कि कर की डिग्गी खोलते ही उड़े पुलिस के होश

|

लोकसभा चुनाव में उज्जैन से क्या हिसाब किताब हो पाएगा बराबर

|

महाकाल मंदिर में लगी भीषण आग , डॉक्टर यादव ने दिए जांच के आदेश

|

रामायण के राम भी अब चुनावी मैदान में , जानिए कहा से लड़ रहे है चुनाव

|

500 साल बाद रामलला ने खेली होली

|

Post By : Darbaar News
Author : Dharamveer Pandey Views 29
'

कांग्रेस नेता ने दिया भड़काऊ भाषण बोला कोई वोट काटे तो उसका हाथ ही काट दो

कांग्रेस नेता ने दिया भड़काऊ भाषण बोला कोई वोट काटे तो उसका हाथ ही काट दो

मध्यप्रदेश की झाबुआ- रतलाम लोकसभा सीट के लिए प्रचार कर रहे कांग्रेस के विधायक का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे कथित तौर पर भाजपा की लोकसभा उम्मीदवार अनिता नागर सिंह चौहान के बारे में अपमानजनक टिप्पणी कर रहे है। लोकसभा चुनाव से पहले इस बयान से पार्टी की काफी किरकिरी हो रही है।

 

चुनाव प्रचार के दौरान थांदला विधायक वीरसिंह भूरिया ने जयस का नाम लेकर वोट काटने वालों के हाथ काटने की बात कही। वे यहीं नहीं रुके और भाजपा प्रत्याशी अनिता चौहान के लिए कहा-इस बाई को कौन पहचानता है, वो डाकू चोर लोग हैं। हमारे भूरिया साहब चार बार थांदला एमएलए रहे, पांच बार लोकसभा मेंबर। केंद्र में मंत्री रहे, झाबुआ से विधायक बने। लाड़ली बहना को भूल जाओ यह अपनी घरवालियों को समझाना है। गांव में कोई डराता है तो खबर करें, हम 500 आदमी खड़े हो जाएंगे। कोई वोट काटता है और जयस वाली बात करे तो उसके हाथ काट दो।

 

जनसभा को संबोधित करते हुए भूरिया ने कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया की प्रशंसा की, उनके राजनीतिक करियर के बारे में बताया। ग्रामीणों से समर्थन मांगा। उन्हंने कहा कि यदि आप किसी भी गांव में किसी को डराते हैं तो हमें आधी रात को सूचित कर दें। हम 500 लोग खड़े हो जाएंगे और हम इसे ठीकर कर देंगे यही मैं कह रहा हूं। और बड़ी ताकत के साथ हमारे पास लोकसभा जितनी ताकत है। यह संकल्प ले लो। यदि ये जयस की बात करेंगे तो उनके हाथ काट दो और उनका ऐसा हाल करो कि उन्हें मत बख्शो, उनका इलाज करो।

 

वापस लिया बयान

 

थांदला विधायक वीर सिंह भूरिया ने वीडियो वायरल होने के बाद अपना बयान वापस लेने की बात कही है। भूरिया ने कहा है कि उनकी पिछली टिप्पणियों को गलत समझा गया और संदर्भ से बाहर कर दिया गया। हम जो भी हैं, पूरे समाज के लोग एक हैं। वे चुनाव में अपनी-अपनी पार्टियों की विचारधारा व्यक्त करेत हैं।

 

कांग्रेस ने गुना, विदिशा, दमोह में घोषित किए प्रत्याशी

 

कांग्रेस ने बुधवार को उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी। इसमें गुना, विदिशा एवं दमोह सीट से उम्मीदवार शामिल हैं। गुना से राव यादवेन्द्र सिंह उम्मीदवार घोषित किए गए हैं। इस सीट पर भाजपा से ज्योतिरादित्य सिंधिया उम्मीदवार हैं। विदिशा से पूर्व सांसद प्रतापभानु शर्मा उम्मीदवार बनाए गए हैं। भाजपा ने यहां से पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को उम्मीदवार घोषित किया है। जबकि दमोह सीट से पूर्व विधायक तरवर सिंह लोधी को उम्मीदवार बनाया गया है। यहां भाजपा से राहुल लोधी उम्मीदवार हैं। कांग्रेस की अभी तीन सीट शेष हैं, इनमें ग्वालियर, मुरैना, खण्डवा लोकसभा सीट शामिल हैं। इससे पहले कांग्रेस पहली सूची में 10, दूसरी सूची में 12 उम्मीदवार घोषित कर चुकी है।

User Comments

Leave a comment