Breaking

MP Loksabha Election Phase-2: दोपहर 1 बजे तक 38.96% वोटिंग, जानें कहां-कितनी वोटिंग

|

मां शारदा के दरबार मैहर पहुंचे दरबार न्यूज़ के संपादक धर्मवीर पांडेय

|

सांप काटने से कैसे बच सकती है आपकी जान जानिए उपाय

|

आखिर क्यों फस्ती जा रही है नकुलनाथ की सीट

|

आखिर क्यों रोज 25 किलोमीटर पैदल चलेंगे दिग्विजय सिंह

|

हो जाएं सावधान कहीं आपके घर में भी ना घुस जाइए लुटेरा

|

कांग्रेस नेता ने दिया भड़काऊ भाषण बोला कोई वोट काटे तो उसका हाथ ही काट दो

|

पहले भोपाल की शान थी यह घड़ी इसके बारे में जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

|

भोपाल में बढ़ता जा रहा है कुत्तों का आतंक

|

होली भाई दूज के लिए जानिए कब है शुभ मुहूर्त

|

वरुण गांधी को टिकट न मिलने पर क्या बोले यूपी बीजेपी अध्यक्ष

|

मध्य प्रदेश में स्टार प्रचारक की लिस्ट हुई जारी जानिए किस-किस को मिला मौका

|

पीएम मोदी एमपी में कर सकते हैं रोड शो , वही कल छिंदवाड़ा जाएंगे गृहमंत्री अमित शाह

|

ज्योतिरादित्य सिंधिया के गड़ में इस बार कौन मार सकता है बाजी

|

डायबिटीज मरीज को इसका सेवन करने से छूमंतर हो जाएगा आपका डायबिटीज

|

ऐसा क्या देखा कि कर की डिग्गी खोलते ही उड़े पुलिस के होश

|

लोकसभा चुनाव में उज्जैन से क्या हिसाब किताब हो पाएगा बराबर

|

महाकाल मंदिर में लगी भीषण आग , डॉक्टर यादव ने दिए जांच के आदेश

|

रामायण के राम भी अब चुनावी मैदान में , जानिए कहा से लड़ रहे है चुनाव

|

500 साल बाद रामलला ने खेली होली

|

Post By : Darbaar News
Author : Dharamveer Pandey Views 34
'

आखिर क्यों रोज 25 किलोमीटर पैदल चलेंगे दिग्विजय सिंह

आखिर क्यों रोज 25 किलोमीटर पैदल चलेंगे दिग्विजय सिंह

एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज दिग्विजय सिंह का लोकसभा चुनाव जीतने का प्लान तैयार है। वे पूरा राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र पैदल नायेंगे। उनकी पदयात्रा 31 मार्च को शुरु होगी। राजगढ़ से लोकसभा के प्रत्याशी के रुप में कांग्रेस ने दिग्विजय सिंह को चुनावी मैदान में उतारा है। पार्टी की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए 77 साल के दिग्विजय कड़ी मेहनत पर जोर दे रहे हैं।

 

सभी 8 विधानसभा सीटों की पदयात्रा

 

लोकसभा LOKSABHA ELECTION 2024 की टिकट मिलते ही दिग्विजय सिंह चुनावी प्रचार में जुट गए थे। अब वे पदयात्रा करने वाले हैं। वे राजगढ़ लोकसभा में आनेवाली सभी 8 विधानसभा सीटों की पदयात्रा करेंगे। एक विधानसभा में करीब 25 किलोमीटर पैदल घूमकर मतदाताओं से सीधा कनेक्ट होंगे।

 

संसदीय क्षेत्र के स्थानीय नेता भी अलग अलग पदयात्रा करेंगे। दिग्विजय सिंह जहां नहीं पहुंच सकेंगे वहां स्थानीय नेता पहुंचेंगे। वैसे दिग्विजय की एक विधानसभा में 60 किमी की पैदल यात्रा का प्लान है। उनकी पदयात्रा 31 मार्च को आगर मालवा की सुसनेर विधानसभा से प्रारंभ होगी।

 

गौरतलब है कि दिग्विजय सिंह राजगढ़ लोकसभा से दो बार सांसद रह चुके हैं। वे करीब 33 साल यहां से लोकसभा के लिए चुनावी मैदान में हैं। दिग्विजय कह चुके हैं कि उनका यह अंतिम चुनाव है। वे यह भी कह चुके हैं इस उम्र में वे लोकसभा चुनाव LOKSABHA ELECTION 2024 नहीं लड़ना चाहते थे लेकिन पार्टी का आदेश है जिसके कारण मैदान में उतरे हैं।

 

नर्मदा की भी पैदल परिक्रमा कर चुके दिग्विजय सिंह के लिए पदयात्रा नई नहीं है। इसके पहले नर्मदा की भी पैदल परिक्रमा कर चुके हैं। वे राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में भी कई किमी पैदल चले हैं।

 

User Comments

Leave a comment